अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की सख्त चेतावनी: “ईरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण करना होगा!”

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद सख्त और विस्फोटक ऐलान किया है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ अब कोई सामान्य समझौता नहीं होगा और ईरान को “बिना शर्त आत्मसमर्पण” करना होगा।

ट्रंप के मुताबिक, ईरान के पूरी तरह से हार स्वीकार करने के बाद ही कोई नया और ‘बड़ा’ नेता बनेगा।

उन्होंने कहा कि तभी अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान को विनाश से बचाने में मदद करेंगे।

ट्रंप का यह बयान ईरान की राजधानी तेहरान में हुए हवाई हमलों के बीच आया है, जिससे विश्व राजनीति में भूचाल आ गया है।

एक साक्षात्कार में, उन्होंने स्पष्ट किया कि “आत्मसमर्पण” का अर्थ ईरान की हार की स्व-घोषणा, या लड़ने की उसकी क्षमता का पूर्ण अंत है।

फिलहाल ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में धुएं का काला गुबार नजर आ रहा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *