सऊदी अरब पर ईरान का भीषण हमला, पांच अमेरिकी विमान क्षतिग्रस्त

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
14/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन बदतर होता जा रहा है।

अमेरिका और इजराइल के भीषण हमलों का ईरान भी जोरदार जवाब दे रहा है।

मिसाइलों और ड्रोन की गर्जना के बीच यह संघर्ष अब 15वें दिन में प्रवेश कर गया है।

पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. वहीं, बताया जा रहा है कि ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया है, जिसमें अमेरिकी वायुसेना के कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस को भी निशाना बनाया है और भारी बमबारी की है।

इसमें खड़े अमेरिकी वायुसेना के पांच ईंधन भरने वाले विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक विमान पूरी तरह नष्ट नहीं हुए हैं. इसे मरम्मत के लिए भेजा गया है।

अभी तक हमले में किसी के घायल या मारे जाने की खबर नहीं है।

इससे पहले पश्चिमी इराक में एक अमेरिकी KC-135 दुर्घटनाग्रस्त हो गया हं।

हादसे में विमान में सवार सभी 6 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *