अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर
गोरखपुर – दक्षिणांचल में गोला तहसील क्षेत्र के विकास खंड उरुवा अंतर्गत कुशलदेईया गांव में स्थित पी एच इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पर सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। और नए सत्र का प्रवेश का शुभारंभ हुआ।
स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार उमर वैश्य ने उत्तीर्ण हुए सभी बच्चों को और नए सत्र में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह परिणाम बच्चों के साल भर की कड़े मेहनत का फल है। साथ ही उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। प्रधानाचार्य विनय त्रिपाठी ने बच्चो को उनके प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी।सभी कक्षा शिक्षकों ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए बच्चों का मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।बच्चो को अलग अलग वर्गों में सर्टिफिएक्ट वितरित किए गए। बेस्ट यूनिफॉर्म बेस्ट स्पोर्टस प्लेयर ड्राइंग मास्टर बेस्ट डिसिप्लिन हेड जैसे वर्गों में बच्चे सर्टिफिकेट पाकर खुश हुए और चेहरे पर मुस्कान आ गई।
मेडल पाने वाले बच्चो में कक्षा प्लेवे में प्रथम अपूर्वा द्वितीय अलीना तृतीय अक्षिता पांडेय कक्षा एलकेजी में प्रथम श्रेयांश यादव द्वितीय वैष्णवी तृतीय सिया यादव कक्षा यूकेजी में प्रथम अविशा सिंह द्वितीय तान्या चंद्रा और तृतीय स्थान पर मोहम्मद अहमद रहें।कक्षा प्रथम में प्रियांशु यादव द्वितीय हर्षिका यादव तृतीय नबीहा फातिमा द्वितीय कक्षा में प्रथम विनय प्रजापति द्वितीय अदिति यादव तृतीय स्थान पर सान्वी त्रिपाठी रही। तृतीय कक्षा में प्रथम आयत शेख द्वितीय प्रांजल यादव तृतीय स्थान पर अवंतिका सिंह रही। चतुर्थ कक्षा में शिवांगी गुप्ता द्वितीय रणवीर सिंह तृतीय स्थान पर प्रत्युष सिंह रहे।पंचम कक्षा में प्रथम चंद्र प्रताप द्वितीय आकृति यादव तृतीय स्थान पर अंकुश कुमार रहे। छठवीं कक्षा में प्रथम सत्यम कुमार यादव
द्वितीय दिव्यांशी भोज तृतीय स्थान पर अर्पिता कन्नौजिया रही। सप्तम कक्षा में प्रथम अनुराग मणि उपाध्याय द्वितीय सिया कुमारी तृतीय स्थान पर नायला खान रही।आठवीं कक्षा में प्रथम अनन्या पांडेय द्वितीय अनन्या मौर्य तृतीय स्थान पर रितेश मौर्य रहे।नवीं कक्षा में प्रथम दिवेशा यादव द्वितीय निशा प्रजापति तृतीय स्थान पर अर्नव प्रताप सिंह रहे। ग्यारहवीं कक्षा गणित में प्रथम आदित्य जायसवाल द्वितीय सूर्य प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर आयुष श्रीवास्तव रहे। इग्यारहवीं कक्षा जीवविज्ञान में प्रथम सन्नू भोज द्वितीय आराध्या सिंह तृतीय नम्रता सिंह इग्यारहवीं कक्षा वाणिज्य में प्रथम पायल गुप्ता द्वितीय अंकिता कसौधन और तृतीय स्थान पर रक्शाँ खान रही।साथ ही स्कूल परिवार ने बोर्ड परीक्षा में शामिल बच्चो को उनके अच्छे परीक्षाफल के लिए शुभ कामनाएं दी।सभी अभिभावकों ने बच्चो की शारीरिक मानसिक विकास और बौद्धिक विकास के लिए स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राधिका सिंह संजय अनामिका काजल सालेहा किसन सीता त्रिपाठी अंजू सर्वदानंद दुर्गेश सदफ निधि सहित शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
