निर्भय सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह के नेतृत्व में पनियरा विधानसभा क्षेत्र के परतावल चौराहे पर सैकड़ों भाजपाइयों ने पुुष्पहार और पुष्पवर्षा के साथ ऐतिहासिक अभिनंदन किया।
दरअसल पंकज चौधरी, महाराजगंज में हो रहे भाजपा प्रशिक्षण कार्यशाला में सम्मिलित होने आ रहे हैं। उनका प्रोटोकॉल रूट गोरखपुर वाया कॉम्पियरगंज होते हुए महाराजगंज जाने का था लेकिन उनको पिपराइच ग्रामसभा लुहसी में स्व० मार्कण्डेय यादव के घर जाना था। इसलिए वे गोरखपुर से पिपराइच होते हुए परतावल से महाराजगंज पहुंचेंगे।स्वागत के दौरान वहां भाजपा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, परतावल मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य / भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, भीम मद्धेशिया, शिवम् दुबे, बलराम उपाध्याय इंद्रजीत तिवारी, मंडल महामंत्री अजय गौतम, बागेश कसौधन, मनोहर मद्धेशिया, मनोनीत सभासद तेजा मोदनवाल, सलाउद्दीन खान, गणेश पाण्डेय, अभिमन्यु पाण्डेय, सभासद प्रतिनिधि भगवान पाण्डेय, इंद्रासन शर्मा, योगेन्द्र पाण्डेय, सहित सैकड़ों भाजपा कार्य कार्यकर्ता मौजूद रहें

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *