अमेरिका-ईरान समझौता करीब: पाकिस्तान

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
18/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत जारी है और केवल कुछ मुद्दों पर सहमति बननी बाकी है।

तुर्की में अंताल्या डिप्लोमेसी फोरम में उन्होंने कहा कि दोनों देश एक समझौते के बेहद करीब हैं।

उनके मुताबिक, हालांकि अभी कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है, लेकिन कोशिशें जारी हैं और उम्मीद खत्म नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि समझौता होने से दुनिया को फायदा होगा।

सुत्र के मुताबिक, डार ने कहा कि दोनों पक्ष बचे हुए मतभेदों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि लेबनान में युद्धविराम हो चुका है और ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शर्त के जहाजों के लिए फिर से खोल दिया है।

डार ने भरोसा जताया कि बाकी बातचीत भी जल्द ही संपन्न हो जाएगी।

साथ ही दोनों देशों के बीच अगले चरण की बातचीत जल्द होने की उम्मीद है।

पहले दौर की वार्ता पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *