भारत के 5 पड़ोसी देशों के साथ सैन्य गठबंधन बनाना चाहता है चीन? जापानी एक्सपर्ट ने बताया ड्रैगन का 2+2 प्लान

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
29/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – चीन की सेना दक्षिण चीन सागर से लेकर लद्दाख तक अपने पड़ोसी देशों को डराने-धमकाने में लगी हुई है।

चीन का दावा है कि वह किसी अन्य देश के साथ सैन्य गठबंधन नहीं बनाता है।

उनका कहना है कि यह दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है।

विशेषज्ञ का कहना है कि अब चीन को यह समझ आ गया है कि रणनीतिक रिश्ते सिर्फ व्यापारिक या आर्थिक रिश्तों से नहीं बन सकते।
केवल सुरक्षा साझेदारी ही इसे संभव बना सकती है।

इसी वजह से चीन अब 2+2 सुरक्षा संवाद योजना लेकर आया है।
इसमें विदेश और रक्षा मंत्री दोनों शामिल हैं।

चीन फिलहाल कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान के साथ ऐसा कर रहा है।
इन सभी देशों की सीमा चीन से लगती है।

इसके बाद चीन की योजना भारत के 5 पड़ोसी देशों के साथ भी इसी तरह की 2+2 सुरक्षा वार्ता करने की है।

जापानी विशेषज्ञ केन मोरियासु ने अपने एक लेख में कहा कि यूक्रेन युद्ध के कारण मध्य एशिया में रूस का प्रभाव कम हो गया है और चीन अब इसे एक अवसर के रूप में देख रहा है।

मध्य एशियाई देशों को भी चीन का यह 2+2 प्लान पसंद आ रहा है।
ये देश चाहते हैं कि अफगानिस्तान में तालिबान शासन के बाद उनके देश में अस्थिरता न फैले. ये देश चाहते हैं कि अफगानिस्तान से आतंकवादी न आएं और नशीले पदार्थों की तस्करी न हो।

वहीं, चीन का कदम पूरे यूरेशिया का दिल कहे जाने वाले मध्य एशिया में अपना प्रभाव मजबूत करना है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *