तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल ने किया

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल मे स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर तीन दिवसीय आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है
समग्र शिक्षा में समेकित शिक्षा के अन्तर्गत आयोजित हुआ। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को विशिष्ट आवश्यकता बाले बच्चों की स्क्रीनिंग, दिव्यांगता के प्रकार, दिव्यांगता के कारण, दिव्यांग बच्चों के प्रति आँगनबाड़ीयो की भूमिका आदि पर चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी परलावल मुसाफिर सिंह पटेल के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण को स्पेशल एजूकेटर रमाकांत मिश्र, सुनील शुक्ल एवं प्रमोद यादव द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में आँगन‌बाडी कार्यकत्री सुधा सिंह, गरिमा गौतम, ऊषा देवी, उर्मिला देवी, मंजू, सुनीता, सावित्री, अंजली आदि ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में कुल चालीस आँगन‌बाड़ी कार्यत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *