अबैद्य तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ क़तरारी नहर पुलिया के पास से एक  युवक हुआ गिरफ्तार

 

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कटरारी नहर पुलिया के पास एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान थाना श्यामदेउरवां की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कटरारी चौराहे से नहर पुलिया की ओर जा रहा है, जिसके पास अवैध हथियार मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान अंकुल सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी अतरौलिया थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस आरोपी को थाने ले आई, जहां उसके खिलाफ मु0अ0सं0 136/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल अविनाश सिंह एवं कांस्टेबल इस्तियाक आलम अंसारी शामिल रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *