दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक रूस की ‘सरमत’ मिसाइल जल्द होगी तैनात!

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
13/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि परमाणु क्षमता वाली नई ‘सरमत’ इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) की मारक क्षमता 35,000 किलोमीटर है।

अगर यह दावा सच साबित हुआ तो यह दुनिया की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल बन जाएगी।

फिलहाल इसकी आधिकारिक रेंज करीब 18,000 किलोमीटर बताई जाती है, जो पहले से ही बेहद घातक मानी जाती है।

पुतिन ने कहा कि सरमत मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद रूस अब पोसीडॉन और बर्वेस्टनिक जैसे उन्नत परमाणु प्रणालियों पर अंतिम चरण में काम कर रहा है।

साथ ही, ओरेशनिक प्रणाली को परमाणु हथियार से लैस करने की संभावना का भी उल्लेख किया गया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, सरमत मिसाइल रूस की पुरानी वोयेवोडा मिसाइल प्रणाली से कई गुना अधिक शक्तिशाली है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा देने की क्षमता, भारी परमाणु पेलोड ले जाने की क्षमता और बहुत लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमता है।

एबीएम संधि से अमेरिका के हटने के बाद रूस लगातार अपनी सामरिक परमाणु शक्ति को मजबूत करने में लगा हुआ है।

ऐसे में सरमैट की तैनाती से भविष्य में वैश्विक सुरक्षा संतुलन पर बड़ा असर पड़ सकता है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *