उत्तर प्रदेश में चक्रवात से 94 लोगों की मौत, राजस्थान में गर्मी का ‘रेड अलर्ट’

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
14/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – बुधवार को आंधी-तूफान से भारत के उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में 94 लोगों की मौत हो गई।
सबसे ज्यादा प्रयागराज में 17 और भदोही में 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

सुत्र ने कहाँ है कि 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

बताया जा रहा है कि बरेली में एक युवक को जिंक की पत्ती से उड़ा दिया गया।

राज्य के बांदा शहर में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को 51 जिलों में तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान भी भीषण गर्मी और लू से प्रभावित है।
बुधवार को लगातार चौथे दिन जैसलमेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में गुरुवार को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। 13 जिलों में लू की चेतावनी है।

वहीं मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में लू चल रही है, जो 18 मई तक जारी रह सकती है।

बुधवार को खजुराहो में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में आज लू का ऑरेंज अलर्ट। इन जिलों में हॉट नाइट अलर्ट भी जारी किया गया है।

वहीं, हरियाणा में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।

राज्य के पांच शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिनमें से नारनौल में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में 17 मई से हीटवेव का एलो अलर्ट है। बिहार के पूर्णिया-कटिहार समेत 7 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *