नेपाली भाषा में गरजे मोदी के ताकतवर मंत्री, कहा- ‘मेरे नश में बहता है नेपाली खून, मुझे नेपाली होने पर गर्व’

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
18/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि वह अपनी नेपाली जड़ों से गहराई से जुड़े हुए हैं।

सिक्किम में आयोजित एक कार्यक्रम में नेपाली भाषा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘मेरे नश में नेपाली खून बहता है, मुझे नेपाली होने पर गर्व है।’

मोदी सरकार के संचार और उत्तर-पूर्वी विकास मंत्री सिंधिया के नेपाल के राणा और शाह परिवारों से पारिवारिक रिश्ते हैं।

उनके पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की पत्नी माधवीराजे सिंधिया नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री जुड शमशेर की पोती हैं।
इसके अलावा उनकी दादी की मां भी नेपाली मूल की थीं।

इसी तरह उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे गायकवाड़ का भी संबंध नेपाली राणा परिवार से बताया जाता है।

राजनीतिक तौर पर देखें तो सिंधिया परिवार के नेपाल के कई नेताओं से पारिवारिक रिश्ते रहे हैं।

कार्यक्रम में सिंधिया ने अपने परिवार में हर जगह नेपाली प्रभाव होने का जिक्र करते हुए नेपाल और नेपाली समुदाय के प्रति अपना विशेष लगाव जताया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *