अवैध डीजल तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित 160 लीटर डीजल बरामद 04 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पेट्रोल/डीजल की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरगदवा क्षेत्र में गठित पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक वैगनार वाहन में सवार चार व्यक्ति मिराज पुत्र नईम निवासी अमवा थाना बरगदवा अनिल यादव पुत्र साधुशरण यादव निवासी निवासी दोगहरा थाना परसा मलिक फिरोज पुत्र बदरू अजहर आलम पुत्र सब्बीर निवासी अमवा संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा वाहन रोकने का इशारा किया गया, किन्तु वाहन चालक वाहन को लेकर भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर चकरार सोनिया नाला के आगे वाहन को रोक लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे गैलनों में लगभग 160 लीटर डीजल बरामद हुआ। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 40/26 धारा 3/7 ई.सी. एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *