दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित फरार अभियुक्त  हुआ गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, थाना बृजमनगंज पुलिस टीम द्वारा मृत्यु (दहेज हत्या) के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त (मृतका के देवर) को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 02.05.2026 को नवविवाहिता अंशु पत्नी कृष्ण गोपाल द्विवेदी (निवासी: बचगंगपुर टोला थापा पुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में मृतका के भाई की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 111/2026, धारा 80(2), 85 BNS एवं 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया था।

थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा पूर्व में ही मुख्य अभियुक्त पति (कृष्ण गोपाल) तथा सास (कमला देवी) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा घटना के बाद से फरार चल रहे देवर  कृष्ण मोहन द्विवेदी पुत्र पुरुषोत्तम द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *