श्यामदेउऱवा पुलिस द्वारा 02 घण्टे के अन्दर मोबाइल चोरो को किया गया गिरफ्तार

 

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण मे थाना श्यामदेउरवां पुलिस अमित सिंह चौकी प्रभारी परतावल मय हमराही कांस्टेबल अजय कुमार . विनय गौड व राजू कुमार एवम राजकुमार सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी की घटना का मात्र 02 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया गया है। पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त 02 नफर शातिर अभियुक्तों सिकन्दर पुत्र राजबहादुर निवासी राम नगर व समीर राजभर पुत्र विजय राजभर निवासी रामनगर थाना भिटौली को चोरी के 02 अदद मोबाइल, नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण
आज दिनांक 28.05.2026 को आवेदिका अपने घर से परतावल बाजार में खरीदारी करने आई थीं। बाजार करते समय अज्ञात चोरों द्वारा उनके बैग से उनका मोबाइल चोरी कर लिया गया। आवेदिका द्वारा थाने पर दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना श्यामदेउरवां पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा 303(2) बीएनएस (BNS) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई अमल में लाई गई। मुखबिर की सूचना और अथक प्रयासों से पुलिस टीम ने घटना के मात्र 2 घंटे के भीतर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तो के पास से आवेदिका का चोरी की गयी मोबाइल व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया ।
अभियुक्तों के पास से बरामद
चोरी के मोबाइल (02 अदद): 1. 01 अदद Infinix कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल (आवेदिका का)

  1. 01 अदद TECNO SPARK एंड्रॉइड मोबाइल
    • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल: 01 अदद बजाज प्लेटिना (वाहन संख्या: UP 53 AZ 5603)
    • नकदी: ₹220/- नगद
4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *