मुख्यमंत्री से मिले चेयरमैन महेश दुबे, उनवल स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की उठाई मांग

 

उनवल/गोरखपुर। नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल के चेयरमैन महेश कुमार दुबे एवं भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर निषाद ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर नगर क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष उनवल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत किए जाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद चेयरमैन महेश कुमार दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके मार्गदर्शन से नगर पंचायत संग्रामपुर उनवल में विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिली है।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर संत साहनी भी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उनवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग रखते चेयरमैन महेश कुमार दुबे, भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर निषाद एवं अन्य।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *