पुलिस का पशु तस्करों के साथ मुठभेड़ फायरिंग एक आरोपी गिरफ्तार

तीन जिदा एक मृत पशु ,पिकप,रस्सी, मोबाइल बाइक बरामद

पिपराइच/गोरखपुर। पिपराइच
क्षेत्र के पिपराइच सोनबरसा मार्ग पर इस्लामपुर ईंट भठ्ठे के निकट गो तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसओजी के ऊपर पशु तस्करों ने फायर ठोंक दिया। पुलिस के जवाबी फायरिंग के दौरान पिकप,दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल,चार पशु और पशु तस्करी से संबंधित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया।
पिपराइच पुलिस के अनुसार उक्त भट्ठे के पास 7 – 8 लोग पशु तस्करी के लिए पिकअप पर पशुओं को लाद रहे थे, जिसकी सूचना एसओजी गोरखपुर के जरिए पिपराइच पुलिस को मिली। एसओजी और पिपराइच पुलिस ने टीम बनाकर
उक्त स्थान की घेराबंदी कर पशु तस्करों को पकड़ना चाहा, जिस पर पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पशु तस्कर पिकअप लेकर लेकर भागने लगे आगे रास्ता अवरुद्ध होने के कारण पशु तस्कर पिकअप लेकर वापस आ रहे थे कि उनकी पिकअप पलट गई। इधर पुलिस टीम ने भी फायर करते हुए पशु तस्करों को दबोच लिया।
इस दौरान एक मृत और तीन जिंदा साड़ पुलिस ने बरामद किया, जिसे आवश्यक कार्रवाई के बाद जीवित पशुओं को मोटे शिव मंदिर पिपराइच में सौंप दिया। पुलिस को इस दौरान बीआर नंबर की एक पिकअप, दो मोटरसाइकिल व अन्य तस्करी संबंधित सामान बरामद हुए।
पुलिस स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनापुर निवासी जनार्दन कोनौजिया पुत्र रामलखन कन्नौजिया के साथ साहब अंसारी, रोजीद अंसारी (पता अज्ञात ) एवं पांच अन्य व्यक्तियों विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *