उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन हेतु तैयारियां पूर्ण; 13 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 34,560 अभ्यर्थी

महराजगंज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा को अत्यंत पारदर्शी, निष्पक्ष, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद प्रशासन ने जिले में आगामी 08, 09 और 10 जून 2026 को कुल 13 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस लिखित परीक्षा में जनपद के सभी केंद्रों को मिलाकर कुल 34,560 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में, इस प्रकार कुल छह (06) पालियों में किया जाएगा।

परीक्षा तिथियां: 08, 09 एवं 10 जून 2026 (सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार)
प्रथम पाली का समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली का समय: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक
प्रत्येक पालि में सुचारु संचालन हेतु कुल 5,760 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

परीक्षा के सफल संपादन हेतु जनपद के निम्नलिखित 13 प्रमुख शिक्षण संस्थानों को केंद्र बनाया गया है:

  1. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, धनेवा-धनेई, महाराजगंज
  2. डॉ. भीमराव अम्बेडकर पीजी कॉलेज, धनेवा-धनेई, महाराजगंज
  3. महामाया आईटी पॉलिटेक्निक, धनेवा-धनेई, महाराजगंज
  4. जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज (ब्लॉक-ए), कस्बा महाराजगंज
  5. जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज (ब्लॉक-बी), कस्बा महाराजगंज
  6. गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज, कस्बा महाराजगंज
  7. महाराजगंज इंटर कॉलेज, महाराजगंज
  8. दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज, चौक, महाराजगंज
  9. श्री शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज, भिटौली
  10. एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज, घुघली
  11. डीएवी नारंग इंटर कॉलेज, घुघली
  12. पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल
  13. राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आनंदनगर फरेन्दा

परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त, जोनल मजिस्ट्रेट लगातार सभी केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता न हो, इसके लिए प्रत्येक परीक्षा कक्ष को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इन सभी कैमरों की लाइव फीड पुलिस कार्यालय में स्थापित एकीकृत सीसीटीवी कंट्रोल रूम / जनपदीय कंट्रोल रूम से जोड़ी गई है, जहां पुलिस बल द्वारा निरंतर कड़ा पहरा दिया जाएगा।
सुरक्षा एवं प्रामाणिकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, परीक्षा केंद्र पर तैनात सभी कर्मियों (केंद्र व्यवस्थापक से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक) का ई-केवाईसी (e-KYC) सत्यापन अनिवार्य किया गया है। इसके त्वरित संचालन हेतु प्रत्येक केंद्र पर विशेष हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों की बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र प्रभारियों के साथ-साथ कुल 554 जनपदीय पुलिस बल के जवानों व अधिकारियों को मुस्तैदी से तैनात किया गया है।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सभी अभ्यर्थियों से अपील करता है कि वे परीक्षा नियमों का पूर्णतः पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या अनुचित साधनों के बहकावे में न आएं। परीक्षा को पूर्णतः पारदर्शी और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *