डायल यूपी-112 की तत्परता से परीक्षा में शामिल हो सका अभ्यर्थी, समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाकर निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

 

 

महराजगंज पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी-112 ने अपनी त्वरित एवं जनहितैषी कार्यशैली का परिचय देते हुए एक अभ्यर्थी को समय रहते परीक्षा केंद्र पहुंचाकर उसकी परीक्षा छूटने से बचा लिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 जून 2026 को अभ्यर्थी अमन गुप्ता पुत्र कोदई प्रसाद गुप्ता निवासी श्याम विहार कॉलोनी पहलवारा, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे। निर्धारित समय से विलंब होने के कारण अभ्यर्थी लगभग 02:25 बजे परतावल चौराहे पर पहुंचे और आशंका व्यक्त की कि वे समय से परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पाएंगे तथा उनकी परीक्षा छूट सकती है।
इस संबंध में अभ्यर्थी द्वारा यूपी-112 पर सूचना दी गई, जिस पर इवेंट संख्या-5561 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी-5813 पर नियुक्त हेड कांस्टेबल बैरिस्टर प्रसाद एवं अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अभ्यर्थी से संपर्क स्थापित किया गया तथा बिना समय गंवाए उसे वाहन में बैठाकर हूटर बजाते हुए सुरक्षित एवं शीघ्रता से परीक्षा केंद्र के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप अभ्यर्थी को ठीक 02:30 बजे, परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद होने से पूर्व पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल पहुंचा दिया गया, जिससे वह समय से परीक्षा में सम्मिलित हो सका।
अभ्यर्थी अमन गुप्ता ने भावुक होकर यूपी-112 पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यदि पुलिस की तत्पर सहायता न मिलती तो उसकी परीक्षा छूट सकती थी। मौके पर उपस्थित अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी यूपी-112 की त्वरित कार्यप्रणाली, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया

 

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *