भिटौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता आत्महत्या के दुष्प्रेरण के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

,

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंजब शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भिटौली सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना भिटौली पुलिस द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण के एक प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

थाना भिटौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 109/2026 धारा 115(2), 85, 108 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त राजभान पुत्र स्वर्गीय क्षत्रधारी निवासी ग्राम बरगदही, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 36 वर्ष को दिनांक 09.06.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *