अपर पुलिस अधीक्षक ने लम्बित विबेचनाओ का किया समीक्षा त्वरित निस्तारण का दिशा निर्देश

 

 

महराजगंज। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज  सिद्धार्थ द्वारा दिनांक 21 जुलाई, 2026 को थाना कोतवाली में सर्किल सदर के समस्त विवेचकों का ऑर्डरली रूम (ओआर) किया गया।

ओआर के दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रकरणवार समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने विवेचकों को प्रत्येक विवेचना में साक्ष्यों का निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक संकलन सुनिश्चित करते हुए प्रभावी विवेचना करने तथा न्यायालय में समयबद्ध आरोप पत्र प्रेषित किए जाने पर विशेष बल दिया।

साथ ही, विवेचकों को लंबित विवेचनाओं एवं न्यायालय से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, न्यायालय से जारी वारंटों के प्रभावी तामील तथा प्रत्येक विवेचना में विधिक प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पीड़ितों एवं फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना के माध्यम से प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। समस्त विवेचकों को विवेचना में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *