ईरान के खिलाफ युद्ध में 100 अमेरिकी सैनिक घायल, पेंटागन ने मानी तेहरान के हमलों की सच्चाई

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने पुष्टि की है कि ईरान के जवाबी हमलों में 100 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं।

पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि ये सैनिक 7 जुलाई के बाद हुए हमलों में घायल हुए है।

उनके मुताबिक, करीब 96 फीसदी सैनिक इलाज के बाद ड्यूटी पर लौट आए हैं।

सीन पार्नेल ने कहा कि ज्यादातर घायल सैनिकों को सिर में हल्की चोटें (कंसक्शन) आई हैं।

उन्होंने यह बयान उस रिपोर्ट के बाद जारी किया जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिकी रक्षा विभाग ईरान के साथ संघर्ष में घायल हुए सैनिकों का पूरा विवरण जारी नहीं कर रहा है।

पार्नेल ने कहा कि हताहतों के संबंध में विस्तृत जानकारी डिफेंस कैजुअल्टी एनालिसिस सिस्टम (डीसीएएस) के माध्यम से आगे जारी की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घायल सैनिकों की स्थिति पर नियमित अपडेट प्रदान किया जाएगा।

इस बीच, पेंटागन के मुताबिक, अमेरिकी सेना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।
हाल के दिनों में तीन सैनिकों की मौत हुई है।

रक्षा विभाग ने कहा कि जॉर्डन में मुवाफ्फाक साल्टी एयर बेस पर ईरानी हमले में प्रथम लेफ्टिनेंट टायलर फीहान और प्राइवेट इसाबेला गोंजालेस मारे गए।
दोनों जवानों की पहचान सार्वजनिक कर दी गई है।

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे सैन्य तनाव के कारण मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का खतरा लगातार बना हुआ है।

हाल की घटनाओं के बाद क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *