नकली आयुर्वेदिक दवा बाजार में छापा, पांच गिरफ्तार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – बाजार में नकली आयुर्वेदिक दवा की आपूर्ति करने और बेचने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में प्युठान जिला के झिमरुक ग्रामीण नगर पालिका-7 के 26 वर्षीय राम प्रसाद पोखरेल, तापलेजुंग जिला के श्रीगंगा ग्रामीण नगर पालिका-7 के 29 वर्षीय ऐतमान तामलिंग लिम्बु, उसी स्थान के 33 वर्षीय उज्वल लिम्बु, ललितपुर महानगर पालिका-7 के 42 वर्षीय संदीप महरजन और विदुर नगर पालिका-2 के 41 वर्षीय गोकर्ण आर्यल शामिल हैं।

इन्हें काठमाण्डौ घाटी अपराध जांच कार्यालय की टीम ने गिरफ्तार किया है।

अपराध अनुसंधान कार्यालय के एसएसपी संतोष खड़का ने बताया कि घाटी के विभिन्न स्थानों में नकली आयुर्वेदिक दवा बेचने की सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि उनके पास से विभिन्न ब्रांडों की नकली आयुर्वेदिक दवाएं और तेल जब्त किए गए।

गिरफ़्तार किए गए लोगों से कालाबाज़ारी के अपराध के लिए जाँच की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *