अमित शाह से सांसद रवि किशन की मुलाकात, गोरखपुर के विकास और युवाओं की आकांक्षाओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। सांसद रवि किशन ने बुधवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से आत्मीय भेंट की। इस दौरान सांसद ने सहकारिता के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के लिए गोरखपुर की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया और केंद्रीय मंत्री से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

सांसद रवि किशन ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के सार्थक परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। सहकारिता के माध्यम से किसानों, ग्रामीणों और आमजन को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

मुलाकात के दौरान Gen Z सहित युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं, उनके उज्ज्वल भविष्य और गोरखपुर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। युवाओं के लिए अवसरों के विस्तार और बदलते भारत में उनकी भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

सांसद रवि किशन ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *