तेज रफ्तार वाहनों पर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

 

इंटरसेप्टर स्पीड राडार गन से वाहनों की गति की निगरानी, नियमविरुद्ध वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई

 

महराजगंज जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी चेकिंग एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 13.08.2026 को थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रान्तर्गत परतावल-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर यातायात पुलिस द्वारा इंटरसेप्टर वाहन में लगे स्पीड राडार गन के माध्यम से तेज गति से संचालित हो रहे वाहनों की गति की निगरानी एवं माप की गई।

जांच के दौरान निर्धारित गति सीमा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूक भी किया गया।

महराजगंज पुलिस की अपील: सुरक्षित यातायात के लिए निर्धारित गति सीमा का पालन करें, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाएं तथा सड़क पर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *