मिसेज जया वर्मा बनी शक्ति मिसेज तीज क्वीन 2026

गोरखपुर।हर वर्ष वर्षों की भांति इस वर्ष भी आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन के द्वारा आज गोरखपुर महानगर स्थित होटल रॉयल रेजीडेंसी में मिसेज तीज क्वीन 2026 के सीजन 7 का भव्य आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती कंचन सोनी ने बताया की संस्था पिछले 10 वर्षों से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है और महिलाओं के लिए समय समय पर विभिन्न आयोजन करती रही है, इसी कड़ी में आज गोलघर स्थित रॉयल रेजिडेंसी होटल में शक्ति मिसेज तीज क्वीन 2026 सीज़न 7 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महानगर की करीब 110 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य प्रतिभागी महिलाओं में वर्षा सिंह शीलू कुमारी, रिचा जायसवाल, खुशबू जायसवाल प्रियंका मौर्या, गर्विता श्रीवास्तव, पूजा यादव, भावना गुप्ता, नीता क्षेत्री, जया वर्मा, प्रिया सिंह, नेहा, राधा जी, रिंकी गुप्ता, नीतू सिंह अरुणा सिंह, पूर्णिमा राव, शिप्रा साहू, ममता सिंह, अनुराधा जी, कविता सिंह, रानी प्रजापति, अनुराधा गुरुंग और राधा जायसवाल थी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी महिलाओं को शक्ति मिसेज तीज क्वीन 2026 का खिताब जीतने के लिए तीन राउंड से गुजरना पड़ा। पहला राउंड टैलेंट राउंड था जिसके अंतर्गत प्रतिभागी महिलाओं को डांसिंग सिंगिंग एवं एक्टिंग का प्रदर्शन करना था। दूसरा राउंड कैटवॉक राउंड और तीसरा राउंड क्वेश्चन आंसर राउंड था। इन तीनों राउंड के बाद जज के द्वारा दिए गए नंबरों के आधार पर तीन विजेताओं को घोषित किया गया सेकंड रनर अप में फर्स्ट रनर अप में और विजेता बनाया गया। 6 पोजीशन अनुराधा जी 5 पोजीशन नेहा 4 पोजीशन नीतू सिंह 3 पोजीशन पूर्णिमा राव 2 पोजीशन पूजा यादव और तीज क्वीन की विनर जया वर्मा रही
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने गोरखपुर महानगर की पूर्व मेयर डॉक्टर सत्य पांडे ,उपसभापति माननीय पूनम सिंह ,पूर्व पार्षद शकुन मिश्रा जी ,लोकगायिका चेता सिंह समाजसेविका शोभा सिंह थे कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया जिसमें मुख्य अतिथियों के अतिरिक्त संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कंचन सोनी ,कल्पना शाही ,शिखा सिंह आदि थे। तत्पश्चात छोटी सी प्यारी सी मिस्टी के द्वारा गणेश वंदना किया गया अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र और पुष्पग से किया गया।
कार्यक्रम में सहयोगी प्रतिष्ठानों में अंकित ज्वेलर्स, एस्ट्रोलॉजर अमृता पांडे, फ्रूट्स फूजन मधुमिता मिश्रा , कीर्ति यादव, संस्कृति ज्योति जैसवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *