मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर सेंटर से एसी चोरी करते पकड़ा गया युवक आउटडोर यूनिट 14.5 फिट कापर वायर ब्लेड और रिंच हुआ बरामद

गोरखपुर जनपद  के बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर सेंटर की बिल्डिंग में लगे एसी की आउटडोर यूनिट चोरी करने के आरोप में गुलरिहा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक एसी आउटडोर यूनिट, करीब 14.5 फीट कॉपर वायर, एक हेस्का ब्लेड और एक रिंच बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 को बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रिटिकल केयर सेंटर की निर्माणाधीन बिल्डिंग में एसी लगा हुआ था। इसी दौरान आरोपी रणविजय साहनी पुत्र नेबूलाल निवासी खुटहन खास, टोला छावनी, थाना गुलरिहा एसी की आउटडोर यूनिट और उससे जुड़े सामान को चोरी करने में जुटा था।
आरोप है कि वह एसी के तार और अन्य सामान काटकर निकाल रहा था। इसी दौरान वादी और वहां मौजूद अन्य लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने उसे चोरी किए गए सामान के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना गुलरिहा में मु0अ0सं0 714/2026, धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद सामान में एक एसी आउटडोर यूनिट के अलावा करीब 14.5 फीट कॉपर वायर, एक हेस्का ब्लेड और एक रिंच शामिल है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास मिश्रा, चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज, थाना गुलरिहा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *