सरलाही में भारतीय नंबर प्लेट वाली कार दुर्घटनाग्रस्त: एक की मौत, दो घायल

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
16/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – सरलाही जिला में भारतीय नंबर प्लेट वाली एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

महोत्तरी जिला के गौशाला नगर पालिका-5 के 24 वर्षीय चालक विकल साह की गुरुवार की दोपहर जिले के परसा ग्रामीण नगर पालिका-2 स्थित बांके पुल पर कार दुर्घटना में मौत हो गयी।

जिला पुलिस कार्यालय सरलाही के पुलिस प्रमुख एसपी रवीन्द्रनाथ पौडेल के अनुसार महोत्तरी जिला से मुख्यालय मलंगवा की ओर आ रही कार संख्या बीआर 06 बीएएक्स 0435 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

हादसे में कार में सवार गौशाला नगर पालिका-4 के शंभूनाथ कुमार साह और शुभम कुमार शर्मा को मामूली चोटें आईं।
पुलिस ने बताया कि उनका इलाज कराया जा रहा है।

जिला पुलिस कार्यालय सरलाही ने कहा कि दुर्घटना का कारण सामने नहीं आया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *