सोनौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता: गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित/वारण्टी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

 

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसन्त कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 18.10.2026 को समय 11:20 बजे, थाना सोनौली की पुलिस टीम उ0नि0 शक्ति सिंह मय हमराह का0 सूरज यादव द्वारा मु0अ0सं0 143/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को समयानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय, जनपद महराजगंज प्रेषित कर दिया गया है

गिरफ्तार वारण्टी का विवरण
नाम व पता: रामविलास पुत्र अपारबल, निवासी वार्ड नं0 04, कैलाश नगर, माधवरामनगर, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज (उम्र करीब 51 वर्ष)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *