श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के निर्देशन/पर्यवेक्षण में थाना श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में उ0नि0 मंगला प्रसाद मय पुलिस टीम द्वारा थाना श्यामदेउरवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 278/2026, धारा 2(ख)/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त सचिन पुत्र रमेश, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को आज दिनांक 20.10.2026 को ग्राम गोधवल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

महराजगंज पुलिस — अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *