कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, 16 वर्षीय किशन की मौके पर मौत; दो हुए घायल

 

 

 

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। किशोर की मौत से परिजनों में मातम छा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार युवक नटवा जंगल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में धर्मेंद्र के 16 वर्षीय बेटे किशन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार गोरखनाथ के बेटे जितेंद्र और धर्मेंद्र के बेटे सागर घायल हो गए।
एक की हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर
हादसे में सागर को हल्की चोटें आईं, जबकि जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
पोस्टमार्टम कराने से परिजनों का इनकार
घटना की सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किशन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। एक किशोर की असमय मौत और दो युवकों के घायल होने से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
हादसे में सागर को हल्की चोटें आईं, जबकि जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
पोस्टमार्टम कराने से परिजनों का इन्कार
घटना की सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किशन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। एक किशोर की असमय मौत और दो युवकों के घायल होने से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *