हर घर नाद अभियानः बेजुबानों के लिए बनी जीवन दायिनी पहल अंकित शुक्ला
गौ सेवा एवं पशुओ की सेवा करने वाले व्यक्ति की अकाल मृत्यु नही हो सकतीः अंकित शुक्ला
रायबरेली सरोकारों में बड़बड़ कर शामिल रहने वाली राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष अंकित शुक्ला के नेतृत्व में भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान ठंडे पानी की व्यवस्था कर राहत महसूस कर रहा है वहीं बेजुबान पशु-पक्षी बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं। ऐसे समय में संस्था द्वारा संचालित हर घर नाद एवं दाना पानी अभियान समाज के सामने एक प्रेरणादायक और मानवीय उदाहरण बनकर उभरा है। इस अभियान का उद्देश्य घर-घर के बाहर पानी के बर्तन (नाद) रखवाकर पशु-पक्षियों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था करना है और इस वर्ष इसे और व्यापक स्तर पर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। संगठन के अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया कि ‘हर घर नाद’ केवल एक सेवा नहीं, बल्कि समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता जगाने का अभियान है। हर घर नाद आइए करें शंखनाद, अब कोई मूक जीव नहीं रहेगा प्यासा जैसे प्रेरक संदेश के साथ यह पहल तेजी से जन-जन तक पहुंच रही है। पिछले तीन वर्षों से निरंतर चल रहे इस अभियान के अंतर्गत संगठन द्वारा घर-घर पहुंच कर सेवा भी दी जा रही है, जिसके तहत नाद सीधे लोगों के घर तक पहुंचा रहे हैं। संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर अपने घर के बाहर नाद रखवाएं और बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने में योगदान दें। नाद रखवाने हेतु इच्छुक व्यक्ति सीधे संपर्क कर सकते हैं। 7068444747 तेज धूप में प्यासे बेजुबान ज़िम्मेदारी लोगों के आग्रह पर निःशुल्क नाद। बाकी पानी भरने व रख-रखाव की जिम्मेदारी दी अब तक संगठन द्वारा 380 से अधिक नाद रखवाए जा चुकी है एक छोटा सा प्रयास, किसी की जिंदगी बचा सकता है आइए, इस गर्मी में मानवता का परिचय दें। लोगो ने ऐसे संगठन की प्रशंसा की कहां जनपद व प्रदेश की पहली संस्था जो निस्वार्थ भाव से मानव सेवा से लेकर पशुओ सेवा का ध्यान रखकर सेवा करते है ऐसे लोगो सलाह इस दौरान संगठन के सदस्य अखिल रावत शिवम सिंह मोहित गोपाल अमन सिंह सत्यम अनिल अनीश आयुष रोहन कार्तिक विमल आदि लोग शामिल हुए

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
