केजरीवाल ने कहा- कॉकरोच आंदोलन भारतीय युवाओं के गुस्से और हताशा की अभिव्यक्ति है

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
06/06/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टिप्पणी की है कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन भारतीय युवाओं के गुस्से की अभिव्यक्ति है।

शनिवार को सोशल मीडिया एक्स के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी सीजेपी की मांग का समर्थन करेगी।

केजरीवाल ने कहा, ”यह कॉकरोच आंदोलन देश के युवाओं के बीच भारी गुस्से और हताशा की अभिव्यक्ति है।”

उन्होंने कहा, ”मोदी सरकार को उन्हें राष्ट्रविरोधी कहने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सीजेपी की मांग का समर्थन करेगी और सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करें।

आज सीजेपी नई दिल्ली के जंतरमंतर पर बड़ा प्रदर्शन कर रही है।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपक आज सुबह अमेरिका से भारत पहुंचे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *