जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में परीक्षा संपन्न
प्रथम पाली में 4354 और द्वितीय पाली में 4350 अभ्यर्थी रहे उपस्थित
परीक्षा की निगरानी को 554 पुलिसकर्मी तैनात, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
महराजगंज जनपद में पुलिस में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के पहले दिन सोमवार को जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। जनपद में प्रति पाली 5760 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। प्रथम पाली मे 4354 तथा द्वितीय पाली में 4350 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 8704 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि शेष 2816 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते रहे।
परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिले में व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया था। मानक के अनुसार 1 पुलिस उपाधीक्षक, 23 निरीक्षक/थाना प्रभारी, 30 उपनिरीक्षक, 109 हेड कांस्टेबल ,202 कांस्टेबल तथा 104 महिला आरक्षियों,13 एलआईयू सहित कुल 482 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के लिए 3 पुलिस उपाधीक्षक, 6 निरीक्षक, 13 उपनिरीक्षक, 33 पुलिसकर्मी तथा 17 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई। इस प्रकार परीक्षा ड्यूटी में कुल 554 पुलिसकर्मी लगाए गए।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच और फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई थी। सीसीटीवी निगरानी के साथ प्रत्येक केंद्र पर केंद्र प्रभारी पुलिस अधिकारी तैनात रहे। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखा गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और सतर्क ड्यूटी के कारण परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मंगलवार को दूसरे दिन भी परीक्षा सभी 13 केंद्रों पर आयोजित होगी इसमें भी कुल 11520 परीक्षार्थियों के परीक्षा देने का इंतजाम किया गया है। पहले दिन की परीक्षा पूरी सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
