किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को भिटौली पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

महराजगंज जनपद में थाना भिटौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेमरा राजा टोला करमहिया निवासी एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही थाना भिटौली पुलिस एवं फील्ड यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, तथ्यों तथा परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि किशोरी की मृत्यु आत्महत्या के कारण हुई है। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की गहन जांच की गई, जिसमें प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मृतका को आत्महत्या के लिए प्रेरित एवं उकसाने के संबंध में थाना भिटौली पर मंजेश उर्फ राजमणि पुत्र सुजीत निवासी ग्राम सेमरा राजा टोला करमहिया थाना भिटौली जनपद महराजगंज के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मंजेश उर्फ राजमणि को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *