स्पीड राडार गन के माध्यम से वाहनों की गति की जांच, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई कार्यवाही

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में तथा यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुपालन में आज दिनांक 19.06.2026 को फरेंदा-सोनौली अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर ZFD कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात पुलिस एवं थाना फरेंदा की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से स्पीड राडार गन के माध्यम से वाहनों की गति की जांच की गई।

अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों की गति का मापन कर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार ढंग से वाहन चलाने की अपील की गई।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *