पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र के निर्देशानुसार पुलिस लाइन महराजगंज में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

 

महराजगंज जनपद में पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में जनपद महराजगंज में स्वच्छता अभियान एवं आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (दिनांक 21.06.2026) को गरिमामय व सफल बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन महराजगंज में एक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

इस विशेष अभियान का नेतृत्व स्वयं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा किया गया। अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर, कार्यालयों एवं बैरकों के आस-पास सघन साफ-सफाई की गई तथा पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया गया। स्वच्छता के इस पुनीत कार्य में अपर पुलिस अधीक्षक के साथ प्रतिसार निरीक्षक महराजगंज, रेडियो शाखा प्रभारी, यूपी-112 प्रभारी सहित पुलिस लाइन, यूपी-112, रेडियो शाखा तथा वेलफेयर शाखा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने श्रमदान कर बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा कल दिनांक 21.06.2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण तैयार करना है, ताकि योग कार्यक्रम को पूरी भव्यता और सफलता के साथ संपन्न कराया जा सके।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *