विश्व योगा दिवस पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न आसनों पर किया योगा अभ्यास

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में सरदार वल्लभभाई पटेल पी०जी० कालेज, परतावल बाजार महराजगंज में विश्व योगा दिवस पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न आसनों पर योगा अभ्यास किया

योग दिवस पर प्राचार्य डॉ रामदरश मिश्र ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन योग करें और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “करें योग, रहें निरोग” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में किरण गुप्ता ,स्नेह प्रभा,ओंकार कुमार मनोज पाण्डेय, द्वारिका शर्मा ,धनंजय चौहान उपस्थिति रहे

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *