आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत थाना नौतनवा क्षेत्र के चौकी खोरिया अंतर्गत संवेदनशील ग्राम चकदह में एसडीएम व सीओ नौतनवा द्वारा की गई बैठक, ताजिया जुलूस मार्गों का निरीक्षण

महराजगंज जनपद में आगामी मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना नौतनवा क्षेत्र के चौकी खोरिया अंतर्गत संवेदनशील ग्राम चकदह में एसडीएम व सीओ नौतनवा द्वारा ताजियेदारों, संभ्रांत व्यक्तियों तथा ग्रामवासियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु जागरूक किया गया।

तत्पश्चात अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित ताजिया जुलूस मार्गों का भ्रमण कर भौतिक निरीक्षण किया गया तथा मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक बिंदुओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *