बिजली विभाग का बड़ा एक्शन: परतावल में बकायादारों के कनेक्शन कटे


परतावल/महराजगंज। विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को परतावल बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान बड़े बकायादार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए।
अभियान के दौरान छोटे बकायादार उपभोक्ताओं द्वारा बकाया राशि का भुगतान किए जाने पर उनके विद्युत कनेक्शन पुनः जोड़ दिए गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से बकाया विद्युत बिल रखने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
इस अभियान में अवर अभियंता जुगनू अंसारी, टीजी-2 अरविंद चौरसिया, संविदा लाइनमैन मनीष यादव, नरेंद्र यादव, रामकृपाल, सहदेव सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने विद्युत बिल का समय पर भुगतान करें और लंबे समय तक बकाया न रखें, ताकि विद्युत विच्छेदन जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *