तेज रफ्तार मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, थाने में तहरीर जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर। जनपद गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार मैजिक वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना गुलरिहा में लिखित तहरीर दी है।
तहरीर के अनुसार, ग्राम ककरहियाi जंगल धूसड़, थाना पिपराइच निवासी शाहिद अली पुत्र स्व. मजीद ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:45 बजे उनका भाई सुलेमान अली अपनी मोटरसाइकिल से तुर्रा बाजार से परतावल जा रहा था। इसी दौरान पिपराइच रोड पर उदय पब्लिक स्कूल के सामने पीछे से आ रहे एक मैजिक वाहन के चालक ने कथित रूप से लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में सुलेमान अली गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। पीड़ित भाई ने पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *