पुलिस अधीक्षक महराजंगज के निर्देशन मे सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर की गयी सघन चेकिंग

महराजगंज जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा अपराधियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के विशेष दिशा-निर्देशन में आज पूरे जिले में एक व्यापक और सघन ‘पैदल गश्त अभियान’ चलाया गया।
इस अभियान के तहत जनपद के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में भारी बल के साथ रूट मार्च किया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य न केवल आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है, बल्कि आम नागरिकों, व्यापारियों और महिलाओं के भीतर सुरक्षा के प्रति अटूट विश्वास पैदा करना भी है।
सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने इलाकों के मुख्य बाजारों, व्यस्त चौराहों, सर्राफा दुकानों, वित्तीय संस्थानों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च किया।

गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने चौराहों और सड़कों पर बिना किसी ठोस कारण के खड़े रहने वाले संदिग्ध युवकों को टोकते हुए उनकी तलाशी ली। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले और बाइकों पर तीन सवारी चलने वाले चालकों के खिलाफ मौके पर ही सख्त हिदायत देकर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सिर्फ गश्त ही नहीं की, बल्कि व्यापारियों और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने उनसे सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को देने की अपील की।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *