ट्रैक्टर की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

खजनी/गोरखपुर क्षेत्र के सिसईं गांव के निवासी सुभाष के पुत्र विकास 21 की ट्रैक्टर ट्राली से हुए हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिले पर भेज दिया। हादसे में युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग जाखां गांव में घटनास्थल पर पहुंचे और रोना बिलखना शुरू हो गया। वहीं मौके पर पहुंची खजनी पुलिस ने युवक के शव को तथा ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया कि मृत युवक विकास ईंट भट्ठे के लिए ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी लेकर जाने का काम करता था। मंगलवार को सबेरे वह जाखां गांव पहुंचा था जहां ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में गिर कर पलट गई, हादसे की चपेट में आकर विकास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि उसके शव को पुष्टी के लिए डॉक्टर के पास अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रैक्टर ट्राली पलटते ही आसपास के गांवों के लोग और खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लोगों ने हादसे की सूचना खजनी थाने पर पुलिस को दी तथा विकास के परिवार के लोगों को जानकारी दी। जवान बेटे की हादसे में मौत के बाद परिवार के लोगों का रोल कर बुरा हाल था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *