पूर्व बीएसपी प्रत्याशी ओम प्रकाश चौरसिया ने क्षेत्र में तेज की सक्रियता

 

ओम प्रकाश चौरसिया बोले चुनाव आता-जाता रहेगा, लेकिन जनता की सेवा निरंतर चलती रहेगी।

पनियरा / महाराजगंज

319 पनियरा विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश चौरसिया इन दिनों लगातार क्षेत्र के दौरे कर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। चुनाव के बाद भी उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से मुंह नहीं मोड़ा और लगातार लोगों के बीच सक्रिय बने हुए हैं।
ओम प्रकाश चौरसिया ने अपने कार्यकाल और चुनावी अनुभवों को याद करते हुए कहा कि पनियरा का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर गांव तक पहुंचाना ही असली जनसेवा है।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने उनके सामने खेतों की सिंचाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। इस पर चौरसिया ने आश्वासन दिया कि वे हर मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाएंगे और जनता की आवाज बनकर काम करेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ओम प्रकाश चौरसिया जमीनी स्तर पर मेहनत कर एक बार फिर 319 पनियरा विधानसभा में बीएसपी को मजबूत करने की तैयारी में जुटे हैं। उनकी सक्रियता से कार्यकर्ताओं में भी नया जोश देखा जा रहा है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *