वन विभाग और लखनऊ की रेस्क्यू टीम मैदान मेंअधिकारियों की निगरानी में बचाव कार्य जारी

परतावल / महराजगंज

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली स्थित बड़ी नहर में देखी गई डॉल्फिन को सुरक्षित निकालने के लिए रविवार तड़के करीब 3 बजे से वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। डॉल्फिन के संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि उसके दिखाई देते ही तुरंत रेस्क्यू कर सुरक्षित जलाशय में छोड़ा जा सके।
इस महत्वपूर्ण बचाव अभियान में गोरखपुर के डीएफओ, कुशीनगर के डीएफओ,एसडीओ सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। लखनऊ से पहुंची डॉल्फिन एंबुलेंस की विशेषज्ञ टीम और वन्यजीव विशेषज्ञ भी टीम में शामिल हैं। नहर किनारे हर स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक रेस्क्यू उपकरण पहले से तैनात किए गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि डॉल्फिन राष्ट्रीय जलीय जीव है और उसकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जैसे ही उसका सटीक लोकेशन मिलेगा, प्रशिक्षित टीम वैज्ञानिक तरीके से उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएगी।
खबर लिखे जाने तक डॉल्फिन का नया लोकेशन नहीं मिल सका था और सर्च अभियान लगातार जारी था। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नहर पुल पर बेवजह भीड़ न लगाएं, ताकि बचाव कार्य में बाधा न आए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *