नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी गिरफ्तार,पोक्सो एक्ट में जेल भेजा

 

परतावल/महराजगंज

श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड से जुड़ा है।
पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया।
कोर्ट से भेजा गया जेल
मामले के विवेचक उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि विवेचना के दौरान आरोपी अविनाश को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *