बीआरसी परतावल में खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार का भव्य स्वागत

परतावल/महराजगंज

महाराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक संसाधन केंद्र पर नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार का शुक्रवार को भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में हुए इस कार्यक्रम में अनुदेशकों में खासा उत्साह देखा गया।
सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनुदेशकों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंटकर बीईओ शिवकुमार का स्वागत किया। सभी ने उनके अनुभव और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके आने से परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासन को नई मजबूती मिलेगी।
शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर दिया जोर
नवनियुक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने अनुदेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा की नींव मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर बच्चों को बेहतर शिक्षा, बेहतर माहौल और बेहतर भविष्य देने का काम करेंगे। परिषदीय स्कूलों को आदर्श बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अनुदेशकों से समयबद्धता, नियमित उपस्थिति और नवाचार के साथ पढ़ाई कराने का आह्वान किया। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए संवाद और सहयोग पर बल दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष – परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन शिवेन्द्र कुमार, जिला संरक्षक सुनील कुमार वर्मा, गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष, कृष्ण मुरारी सिंह,परतावल ब्लाक अध्यक्ष शेषनाथ यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनंजय पटेल, जिला उपाध्यक्ष अग्निदेव यादव, उमेश कुमार यादव, जिला संगठन मंत्री ध्रुव कुमार चौरसिया,अभय कुमार, बैजू वर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, मोहम्मद अकरम, एवम् समस्त बीआरसी स्टाफ मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *