सबया में पहुँची संत शिरोमणि गुरु रविदास  की कलश रथ यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत


महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक अन्तर्गत सबया में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश रथ यात्रा सिसवा मंडल के सबया स्थिति प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ पहुँची। हनुमान मंदिर पहुँचने पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पूर्ण भक्तिभाव के साथ कलश को श्री हनुमान जी महाराज के चरणों में स्पर्श कराया और पुष्पमाला अर्पित कर शत-शत नमन किया।
इसके पश्चात उक्त कलश एवं रथ को सभासद कार्यालय (सबया) में लाकर रखा गया, जहाँ रात्रि विश्राम के बाद रथ अगले दिन पुनः जहदा मंडल के लिए प्रस्थान करेगा।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड के गणमान्य नागरिकों सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सिसवा मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह, महामंत्री राजू सिंह, भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अजय श्रीवास्तव, दयाशंकर सिंह, धर्मनाथ खरवार, हरिकिशुन कुशवाहा, राममिलन गुप्ता, राकेश कन्नौजिया, प्रमोद चौरसिया, ओमप्रकाश गुप्ता, पिंटू गुप्ता, सूर्यदेव चौरसिया सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी व श्रद्धालु उपस्थित रहे। मोहन गुप्ता की रिपोर्ट

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *