महिला के गले से चैन खिंचकर मोटरसाइकिल सवार हुए फरार

झंगहा/गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम चौकी अंतर्गत गोरखपुर देवरिया मार्ग पर स्थित नीलकंठ फर्नीचर की दुकान के सामने मोटरसाईकिल सवार दो युवक महिला के गले से सोने का चैन खींचकर गोरखपुर की तरफ फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार भोली पत्नी रामकिशुन जायसवाल अपनी पुत्री शिवानी के साथ मोतीराम अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी अभी वह नीलकंठ फर्नीचर के पास पहुँची थी कि पीछे से आ रहे मोटरसाईकिल सवार चैन स्नेचरों ने महिला के गले से सोने का चैन खींचकर गोरखपुर की तरफ फरार हो गये l पीड़िता ने उक्त घटना की सूचना स्थानीय मोतीराम चौकी पर दे दिया है।
चौकी प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि सी सी टी वी की मदद से चैन स्नेचरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *