परतावल के राजवीर सिंह का इंडियन टी-10 चैंपियनशिप के लिए चयन

परतावल /महराजगंज

महराजगंज जिले के परतावल निवासी युवा क्रिकेटर राजवीर सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजवीर का चयन प्रतिष्ठित इंडियन टी-10 चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चयन प्रक्रिया में लगभग 2000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से राजवीर ने अपनी जगह पक्की की। यह चयन प्रक्रिया गोरखपुर स्थित पूर्वांचल स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित की गई थी। यहां प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। राजवीर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और टीम में स्थान हासिल किया।
राजवीर एक हरफनमौला खिलाड़ी हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी उन्हें टीम के लिए अहम बनाती है। राजवीर के चयन की खबर मिलते ही परिवार और पूरे परतावल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार, मित्रों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय युवाओं के लिए राजवीर की यह उपलब्धि प्रेरणा बन गई है। लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद राजवीर ने साबित किया कि लगन से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि राजवीर आगामी इंडियन टी-10 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम ऊंचा करेंगे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *