ईओ अवनीश यादव की पहल से खुला वर्षों से बंद रास्ता, खत्म हुआ अतिक्रमण विवाद

प्रशासन की मौजूदगी में हटा अतिक्रमण वर्षों बाद सुचारु हुआ आवागमन

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 07 अहिल्याबाई नगर देवीपुर में रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद मंगलवार को प्रशासन की सक्रिय पहल और दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समाप्त हुआ। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव ने मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रास्ते से अतिक्रमण हटवाया, जिससे वर्षों से बाधित आवागमन एक बार फिर सुचारु हुआ। अतिक्रमण हटाने की पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए परतावल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय “महिला एवं पुरुष” पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। वहीं राजस्व विभाग की ओर से हल्का लेखपाल राकेश कुमार राव ने आवश्यक राजस्व संबंधी कार्रवाई पूरी कराई और सीमांकन संबंधी औपचारिकताएं संपन्न कराईं। प्रशासन की निगरानी में विवाद का सौहार्दपूर्ण निस्तारण होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय से रास्ता बाधित होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान लिपिक नेसार खान, संपत्ति बाबू दीपक रावत, राजकुमार पाल, शिवम द्विवेदी, देवराज सिंह, सफाई इंचार्ज आनंद गुप्ता, दिलीप चौधरी, अविनाश सिंह, धीरज पासवान सहित समस्त सफाई नायक, सफाई कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने नागरिकों से सार्वजनिक मार्गों, नालियों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने तथा आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक हित से जुड़े मामलों में प्रशासन निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई करता रहेगा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *